फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गश्त कर रहे सिपाहियों पर हमला, सिपाही का मोबाइल लूटा, पिस्टल छीनने का प्रयास

Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सिपाहियों की तहरीर पर पुलिस ने बादल, उसका छोटा भाई, मां मीरा, बहन काजल, मामा रामअवतार, रामकुमार समेत आठ-दस अज्ञात पर बलवा, सरकारी काम बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद व ग्रामीणों से बात करते एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के भरथना रोड पटेल नगर में रविवार रात नशेबाजी से मना करने पर युवकों ने गश्त कर रहे फैंटम मोबाइल के दो सिपाहियों पर हमला कर दिया। मारपीट कर सिपाही सूरज का मोबाइल लूट लिया और पिस्टल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पुष्पेंद्र कुमार व सूरज कुमार की ड्यूटी रविवार रात फैंटम मोबाइल पर थी। सिपाही गश्त करते हुए पटेल नगर पहुंचे। यहां बादल नाम का युवक साथियों के साथ नशेबाजी कर रहा था।

सिपाहियों के मना करने उनकी घर की महिलाएं युवकों को साथ ले गई। इसके करीब घंटेभर बाद सिपाही फिर पटेल नगर पहुंचे तो युवक मौजूद थे। सिपाहियों के टोकने व रात को घर जाने की बाद कहने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


दोनों सिपाही किसी तरह वहां से बचकर निकले और थाने में सूचना दी। सिपाहियों की तहरीर पर पुलिस ने बादल, उसका छोटा भाई, मां मीरा, बहन काजल, मामा रामअवतार, रामकुमार समेत आठ-दस अज्ञात पर बलवा, सरकारी काम बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

पकड़े गए लोगों में औरैया के थाना अजीतमल, नौसंगपुर गांव निवासी रामअवतार उर्फ करेला, पटेल नगर निवासी जयवीर सिंह, अवधेश कुमार, रामकुमार, मैनपुरी के अमौथा गांव निवासी पिंकू हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप
पटेल नगर के लोगों का आरोप है कि सिपाहियों ने आरोपियों के घर व पड़ोसियों के यहां तोड़फोड़ की। घर में मौजूद लोगों से मारपीट की। पूर्व सांसद सपा के प्रेमदास कठेरिया गांव पहुंचे और एसपी ग्रामीण से किसी निर्दोष को जेल न भेजनेेे की गुजारिश की। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें