फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां मैं नहर में डूबकर मारने जा रहा हूं...

विज्ञापन
नहर पुल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर(इटावा)। कोतवाली क्षेत्र के कंजड़ कालोनी निवासी अभिषेक गिहार (20) ने सोमवार की दोपहर अपनी मां सोनी को फोन किया। कहा कि ‘मां मैं नहर में डूबकर मरने जा रहा हूं, बैग नहर के किनारे रखा है।’
विज्ञापन

यह सुनते ही मां परिजनों के साथ नहर के पास पहुंची। वहां उसे बैग तो मिला, लेकिन बेटा नहीं था। डूबने की आशंका पर पुलिस नहर में युवक की तलाश करा रही है।
कंजड़ कालोनी निवासी कृष्ण गोपाल के पुत्र अभिषेक गिहार की सोमवार को दोपहर परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह गुस्से में बैग लेकर घर से चला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने मां सोनी को फोन कर बताया कि हाईवे स्थित सागर होटल के पास नहर किनारे है। नहर में डूबकर वह मरने जा रहा है, बैग नहर के किनारे रखा है। इसके बाद उसका फोन कट गया।
परिजन रोते-बिलखते हुए नहर के पास पहुंचे तो उन्हें वहां अभिषेक का बैग मिला, लेकिन वह नहीं था। डूबने की आशंका पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर नहर में युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

लेकिन शाम तक वह नहीं मिला। थाना प्रभारी चंद देव सिंह ने बताया कि नहर में युवक की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें