बकेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार रात एक लड़की (15) ने घरवालों को दूध में नशीली गोली मिलाकर दे दीं। इसके बाद वह गांव के दो लड़कों के साथ चली गई। देर रात होश आने पर परिजनों ने लड़की की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।
मंगलवार सुबह लड़की नाटकीय ढंग से घर पहुंची और तीन लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने, सामूहिक दुष्कर्म व विरोध करने धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र में एक किसान ने बताया कि सोमवार रात को परिजनों ने खाना खाया। इसके बाद नाबालिग बेटी ने घर वालों को दूध दिया। सब लोग दूध पीकर सो गए। रात करीब दो बजे पत्नी उठी तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। यह देख पत्नी ने जानकारी उसे व बेटे को दी।
परिजनों ने बेटी की तलाश घर व गांव में की, लेकिन वह नहीं मिली। वह लोग पूरी रात बेटी को खोजते रहे। मंगलवार सुबह बेटी डरी व सहमी हुई घर पहुंची तो उन लोगों ने उससे पूछताछ की।
आरोप है कि गांव का रवि प्रकाश उर्फ सोनू दुबे व अरुण तिवारी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गए। जहां पर दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
दोनों की मदद इनके साथी पुनीत ने की। विरोध करने पर धमकी दी। किसी तरह वह दोनों के चंगुल से छूट कर सुबह घर पहुंची और आप बीती बताई। डायल 112 पुलिस ने परिजनों व लड़की से पूछताछ कर थाने ले गई।
इसके साथ ही पुलिस एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अरुण तिवारी, रवि प्रकाश उर्फ सोनू दुबे व पुनीत के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, सामूहिक दुष्कर्म, धमकी व पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
नशीली गोलियां देने वाले को परिजनों ने पकड़ा
किसान ने बताया कि बेटी जब घर लौटी तो वह काफी डरी व सहमी हुई थी, कुछ बोल नहीं रही थी। सिर्फ रो रही थी, परिजनों ने शक के आधार पर गांव के पुनीत को पकड़ा।
पूछताछ करने पर पहले तो वह आनाकानी करने लगा, लेकिन बाद में उसने बताया कि अरुण तिवारी ने कुछ नशीली दवाएं दी। जिसे उसने नाबालिक लड़की के सामने धूरे के पास डाल दी थी।
इशारा करने पर लड़की ने यह दवा उठा ली थी। बताया कि यह दवा दो-तीन पहले रवि प्रकाश उर्फ सनी ने दी थी, जो लड़की तक नहीं पहुंची थी। आरोपी उसे धमकी दे रहे थे।