फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। फ्रेेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के लाइनपार इलाके में शुक्रवार को एक सराफ की दुकान पर आया युवक दुकान की तिजोरी में रखे जेवर से भरा थैला लेकर रफूचक्कर हो गया। थैले में लाखों रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना उस वक्त की है जब दुकान मालिक अपने नाबालिग पुत्र को दुकान पर बैठाकर बाजार गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू की है।
पचावली रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास स्थित बालाजी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार की शाम एक व्यक्ति ने दुकान पर पहुंचकर तिजोरी में रखा सोने चांदी के जेवर से भरा थैले चोरी कर लिया और मौके पाकर रफू चक्कर हो गया।
विज्ञापन

जिस समय दुकान पर चोरी हुई दुकान मालिक अरुण कुमार निवासी यशोदा नगर का पुत्र अनंत (14) अपनी दादी के साथ बैठा हुआ था। बच्चे को दुकान पर बैठा देखकर बदमाश ने इसका फायदा उठाया।
वहीं अरुण कुमार बाजार करके वापस दुकान पर आए, तो तिजोरी में रखे जेवरात से भरा थैला गायब देखा सीसीटीवी फुटेज चेक किया। जिसमें एक युवक तिजोरी से बैग निकालते हुए दिखाई दिया।
सूचना पर पहुंचे फ्रेंड़्स कालोनी थाने के उपनिरीक्षक सौरभ तालियान ने मामले की जानकारी जुटाई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार तिजोरी में रखे थैले में सोने चांदी के जेवरात रखे थे। जिसकी कीमती लगभग दो लाख से अधिक होगी। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि सराफ की दुकान से जेवरात चोरी करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें