फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडा कलेक्शन चार्ज समय से अदा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने सभी 25 वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कराया जा रहा है। इसके लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने निर्धारित यूजर चार्ज का भुगतान करके शासन की नीतियों का समर्थन करने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में चेयरमैन हाकिम सिंह व अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार नगर क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाए जाने के उद्देश्य से समस्त वार्डों में अधिकृत मैसर्स लक्ष्मी मंत्रा उद्योग प्रालि द्वारा ओडीएफ प्लस घोषित कर नगर पालिका परिषद के सहयोग से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते घरेलू भवन पर पचास रुपये व्यवसायिक प्रतिष्ठानों दुकान, मेडिकल स्टोर, मिष्ठान भण्डार आदि पर दो सौ रुपये प्रतिमाह व गेस्ट हाउस पर पांच सौ रुपये प्रति समारोह एवं व्यवसायिक कार्यालयों बैंक, बीमा, शिक्षण संस्थान, अन्य सरकारी कार्यालयों पर पांच सौ रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
ईओ कमल ने बताया कि यदि कोई भी कर्मचारी निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त की रसीद जारी करता है। तो तत्काल पालिका कार्यालय में लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराएं। प्रेसवार्ता के दौरान सभासद प्रतिनिधि राजू शुक्ला, सुशील पोरवाल, अतुल त्यागी, राकेश दिवाकर पालिका कर्मी आदित्यप्रताप सिंह भदौरिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें