फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान से लौटे युवक के परीक्षण में नहीं मिले कोरोना वायरस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। करीब दो सप्ताह पूर्व ईरान से भरथना लौटे युवक की जांच में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईरान के अवाधान बंदरगाह पर मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक 22 फरवरी को क्षेत्र के गांव आया था। विदेश से युवक के गांव आने की सूचना मिलने के बाद 3 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस होने के लक्षणों की जांच करने उसके घर पहुंची तो युवक नहीं मिला।
चार मार्च को रिश्तेदारी से लौटने पर युवक के खून का नमूना टीम ने लिया। डॉ.अमरनाथ तिवारी ने बताया कि विदेश से आए युवक की कोरोना वायरस होने की आशंका को लेकर जांच की जा चुकी है। उसमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि युवक की डॉ. विनोद शर्मा एवं डॉ. अमरनाथ तिवारी जांच कर चुके हैं। अभी कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। बताया कि युवक को 28 दिन तक देखरेख की जाएगी। इसके बाद ही उसे जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें