फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक के भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक के भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 2014 में नशीला दवा खिलाकर उसके साथ घर में दुष्कर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नामजद आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 2014 में उसका पति भरतिया चौराहे के पास स्थित मेडिकल स्टोर के बगल में रामबृज से साझेदारी पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान किए था।
आरोप है कि एक दिन पति दुकान का सामान खरीदने इटावा शहर गए थे। इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ गई। पति ने मेडिकल स्टोर संचालक के भाई अनिल कुमार को फोन करके उसे दवा देने की ब
ात कही। आरोप है कि अनिल घर में आया और धोखे से नशीली दवा देकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। होश आने पर उसने विरोध किया तो वह वीडियो दिखाने लगा।
विज्ञापन

वह वीडियो दिखा कर उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। करीब एक माह पहले उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर अनिल अपने छह साथियों के साथ घर में घुस आया और दंपती को पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल, मेडिकल स्टोर संचालक रामबृज, नरेश, विमलेश समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, घर में बिना अनुमति घुसना, चोट पहुंचाना, महिला पर आपराधिक बल का प्रयोग करना, मारपीट, धमकी व उपद्रव करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश में दबिशें दे जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें