फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- लुहिया बहादुरपुर में जल प्रबंधन कार्यशाला में भाग लेते पर्यावरण विद आशीष त्रिपाठी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन शिक्षण संस्थान ने बसरेहर ब्लाक लुहिया बहादुरपुर ग्राम में जल प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जल प्रबंधन के साथ जीव जंतुओं की जल में भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

पर्यावरण विद डा.आशीष त्रिपाठी ने कहा कि जीव जंतु तथा पेड़-पौधे सभी का जीवन जल पर निर्भर है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
संस्थान के निदेशक हरि नारायण बाजपेयी ने कहा कि जल प्रबंधन देश में कृषि की बेहतरी के लिये कुशल सिंचाई पद्धतियों को विकसित करने में मदद करता है।
जल संसाधन सीमित हैं और हमें उन्हें अगली पीढ़ी के लिये भी बचा कर रखना है। यह उचित जल प्रबंधन के अभाव में संभव नहीं हो सकता।
कार्यशाला में चंद्रसेन सिंह, रवींद्र चौहान, स्नेह कुमार, चंदन पोरवाल, संदीप, राम नारायण, इंदू, कमल किशोर के अलावा 90 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें