फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी पर फेंका गया ज्वलनशील पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित नगर पालिका चौराहे के पास किसी व्यक्ति ने बाजार से निकल रही फौजी की पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे महिला झुलस गई। पुलिस ने आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस बार एक संदिग्ध युवक दिखा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पक्का बाग अर्जुन नगर निवासी रोहित कुमार सेना में जवान है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए है। रोहित की छह साल की बेटी सोना के कान में दर्द होने पर मंगलवार को रोहित की पत्नी अर्चना देवी बेटी को लेकर दवा दिलाने शहर स्थित एक क्लीनिक जा रही थी।
पक्की सराय बाजार से पैदल नगर पालिका चौराहा के पास वह पहुंची। तो यहां पर किसी ने पीछे से महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जो महिला के कमर के नीचे पड़ा। यह घटना सदर कोतवाली से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की तीसरी घटना होने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अर्चना ने सूचना पति व पुलिस को दी। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि महिला की तहरीर लेकर आसपास की दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है।
फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसके साथ ही महिला के कपड़े को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
तीन माह में तीन बार फेंका गया पदार्थ
फ्रेंड्स कालोनी नई मंडी निवासी सिपाही राघवेंद्र सिंह यादव की पत्नी एएनएम ममता यादव पर 24 जून को ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था। वह पक्की सराय स्थित दुकान में साड़ी खरीद रही थीं। इसके पहले गांधीनगर निवासी मुकेश की पत्नी शिवकांती पर 14 जून को ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था। शिवकंती भी पक्की सराय बाजार में साड़ी खरीद रही थी। दोनों महिलाएं झुलस गई थी। मामले के संबंध में एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों को तैनात करने की बात ही थी, लेकिन दस अगस्त को दोबारा घटना होने पर पुलिस विभाग की सख्ती व गश्त की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें