फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं नहीं जाऊंगी ससुराल... चाहें कुछ भी हों

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आए पति के साथ पत्नी ने जाने से मना कर दिया। मामला थाने में पहुंचा, जहां पर लिखित तौर महिला ने कह दिया कि मैं ससुराल नहीं जाऊंगी... चाहें कुछ भी हो जाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

चकरनगर के नगला जोर निवासी संगीता देवी की शादी पिछले साल 30 जून को बकेवर के नगला खादर गांव के उदयभान से हुई थी। शादी के चार माह के बाद दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने लगी।
रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी मई में अपने मायके आ गई। रविवार को उदयभान पत्नी को मनाने उसके गांव पहुंचा और साथ में घर चलने की बात कही। इस पर संगीता ने उसके साथ में जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

काफी देर दोनों के बीच कहासुनी हुई, तो संगीता ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। गांव के संभ्रात लोगों व परिजनों ने भी संगीता व उदयभान को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह साथ में जाने को राजी नहीं हुई।
इतना ही नही संगीता ने पुलिस लिखित तौर पर प्रार्थना पत्र दिया कि मैं ससुराल किसी भी कीमत पर नहीं जाऊंगी। चाहें कुछ भी हों। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि संगीता अपने पति के साथ किसी भी तौर पर रहने के लिए राजी नहीं है। प्रार्थना पत्र में कहा कि वह ससुराल किसी कीमत पर नहीं जाएगी। दोनों पक्षों को न्यायालय की शरण में जाने के लिए सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें