फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने लिए सरकार वचनबद्घ

विज्ञापन
सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जन सुनवाई में महिलाओं की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। महिलाओं को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार बचनबद्ध है। आज पीड़ित महिला को तत्काल न्याय मिल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। यह बात गुरुवार को उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जन सुनवाई दिवस में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने के दौरान कही।
महिला जन सुनवाई दिवस में सुनीता देवी अड्डा ज्ञान सिंह ने एनआरएलएम के मिशन प्रबंधक द्वारा प्रताड़ित किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर उन्होंने संबंधित को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई भवन के निरीक्षण भवन के सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी शक्ति होती है। जो दायित्व सौंपे गए हैं। उनका बिना किसी भेदभाव और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें।
यहां महिला थानाध्यक्ष हेमलता, विनीता गुप्ता, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह, डीपीओ सुरेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि, बीएसए उमानाथ, दीपाली, अजीत कुमार दुबे आदि रहे।
पीड़ित महिलाओं के घर जाकर जांच करे पुलिस
इटावा। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बैठक में बीएसए से मिशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर से संतृप्त किये जाने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि नए अध्यापकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।
इस पर बीएसए ने बताया कि जनपद में इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने पुलिस विभाग से कहा कि घरेलू हिंसा, दहेज पीड़ित प्रकरणों पर सख्ती से कार्यवाही करे। हिंसा से पीड़ित महिलाओं के घर पर जाकर जांच करें। महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें