फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहमण आयोग के गठन की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को ज्ञापन देते ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने प्रदेश में ब्राह्मणों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए ब्राह्मण आयोग के गठन की मांग की है। मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी एडवोकेट व प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेेश सरकार से ब्राह्मण समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता देने, उच्च शिक्षा निशुल्क देने तथा मंदिरों के पुजारियों को मानदेय देने की मांग की।
प्रवीण तिवारी ने कहा कि पूरे यूपी का ब्राह्मण परेशान हैं। उनका विकास नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में 18 प्रतिशत ब्राह्मण होने के पश्चात सरकार की उपेक्षा का शिकार है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री नितिन उपाध्याय, संजीव दुबे एडवोकेट, कौशल मिश्रा, राम कुमार, विनीत तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें