फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाई समेत चार युवकों पर समुहिक दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी(इटावा)। बढ़पुरा थाना में बुधवार शाम को कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाई समेत चार युवकों पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना में दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि वह 18 मई की रात करीब नौ बजे खेत गई थी। तभी पहले से खेत में बैठे गांव के रामदत्त, श्यामदत्त पुत्र सुमेर सिंह, जयवीर पुत्र रामदास व हरेंद्र ने पकड़ लिया। आरोप है कि चोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पेट व पीठ पर लात मारी व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी पति को दी थी। पति आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनको भी पीट दिया। पीड़िता ने बढ़पुरा थाना में शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से मदद ली।
गुरुवार को बढ़पुरा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें