इटावा। सुल्तानपुर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर गरीब एवं किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ. संत बहादुर यादव को सपा छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में वह सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सक हैं।
समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने छात्र सभा की कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित की। जिसमें डॉक्टर संत बहादुर यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वे पूरे उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस छात्रों की आवाज को उठाने का काम करते हैं।