फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर साइबर ठगी का शिकार

विज्ञापन
ठगी का शिकार हुए कौशल किशोर तिवारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। एक निजी संस्थान से सेवानिवृत्त पेंशनर ग्राम रितोर निवासी कौशल किशोर तिवारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से किसी ने 43 हजार 500 रुपये की खरीददारी कर ली। इस खरीददारी का भुगतान कलकत्ता के एक दुकानदार को किया गया है। पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है लेकिन अभी तक उनके इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कौशल किशोर तिवारी का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इकदिल शाखा में खाता है। हर महीने अपनी पेंशन निकालने जाते हैं। वह 4 दिसंबर को भी अपनी पेंशन निकालने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली उन्हें पता चला कि उनके खाते से एक बड़ी रकम किसी ने उड़ा ली है। शक होने पर उन्होंने बैंककर्मियों से इसकी पूरी पड़ताल करने के लिए कहा तो रिकॉर्ड में मिला कि अनीस इलेक्ट्रॉनिक कलकत्ता के नाम से उनके खाते में इंट्री है। इसी फर्म को ये रकम ट्रांसफर की गई है। उन्होंने इस घटना की शिकायत साइबर सेल में तुरंत की। 20 दिन बीतने के बाद भी इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। बुधवार को उन्होंने इस मामले के बारे में फिर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें