फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारियों ने शुरु किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्रेड पे बढ़ाए जाने, वेतन विसंगति को दूर किए जाने व पेट्रोल भत्ता दिए जाने समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने सोमवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 48 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन व जिला सचिव अजय पाल ने बताया उनकी 18 सूत्री मांगें हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। तकनीकी कर्मचारियों ने बताया कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बताया जिले में करीब एक सैकड़ा व प्रदेश में 20000 तकनीकी कर्मचारी हैं। उनकी परेशानियों का हल नहीं किया जा रहा है। कहा कि मांगें न मानी तो 29 नवंबर से लखनऊ में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में अनिल केसरी, राजकुमार सिंह, शादाब अली, अमरपाल, श्रीकांत पटेल व सुरजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें