फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदी में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

विज्ञापन
उदी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्वघाटन करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। सीएचसी उदी में सोमवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। विधायक निधि से 52 लाख रुपये की लागत से बना है ऑक्सीजन प्लांट। इस दौरान जन आरोग्य योजना के तहत गरीबों आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ भगवान दास ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को संचालित करने के लिए एक ऑपरेटर की भी नियुक्ति की गई है। इस प्लांट की 250 एमएलपी ऑक्सीजन की क्षमता है। तीस बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई लाइन दी गई है। जरूरत पड़ने पर बीस बेड और भी लगाए जा सकते है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, दिनेश भदौरिया, श्याम चौधरी, अशोक चौबे, रामशरण गुप्ता, ग्राम प्रधान आदित्य भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें