फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया की पुलिस ने सात चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव स्थित सराफ की दुकान में 15 सितंबर को चोरी करने वाले सात चोरों को औरैया की बिधूना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बाजी मार ली। जबकि बकेवर थाना पुलिस चोरों की तलाश में खाक छानती ही रह गई। बकेवर पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

बकेवर के हर्राजपुर गांव में इटावा शहर के पुराना बस स्टैंड मोहल्ला निवासी अरविंद की सराफ की दुकान है। चोरों ने 15 सितंबर की रात को शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बकेवर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को बकेवर थाना पुलिस नहीं पकड़ सकी। पुलिस सिर्फ चोरों की तलाश करने व माल बरामद करने की बात बोलकर ही पीड़ित को टरकाती रही। वहीं, जिला औरैया की बिधूना थाना पुलिस ने सराफ की दुकान में चोरी करने वाले सात चोरों को मंगलवार को पकड़कर बकेवर थाना पुलिस की नाकामी गिना दी। बिधूना थाना पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार जेल भी भेज दिया।
बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। तभी वारदात को अंजाम देने वाले सात चोरों को औरैया की पुलिस ने पकड़ लिया। चोरों ने सराफ की दुकान में चोरी करने की बात भी कबूली है। इस संबंध में विवेचक एसआई नितिन चौधरी को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें