फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी के हनुमान घाट पर चला सफाई अभियान

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- यमुना नदी के किनारे हनुमान घाट पर सफाई अभियान चलाया गया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। स्वच्छ भारत मिशन यमुना सफाई एवं वैक्सीनेशन के ब्रांड एंबेसडर आकाशदीप जैन ने रविवार को यमुना नदी के हनुमान घाट पर सफाई अभियान चलवाया। नगर पालिका के 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, एनएल कुशवाह की देखरेख में सफाई कर्मी फावड़ा, झाड़ू आदि लेकर हनुमान घाट पर एकत्र हुए। यहां बाढ़ और बरसात की वजह से हनुमान घाट पर पसरी गंदगी को साफ किया। गंदगी पानी के साथ बहकर नदी में जाती तो पानी को प्रदूषित करती। इससे यमुना नदी में रहने वाले जीव-जंतुओं को भी खतरा होता। साथ ही मंदिरों में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
जैन ने बताया कि सफाई का सिलसिला यमुना नदी के साथ शहर में भी चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से घरों के साथ ही शहर को भी स्वच्छ रखने और कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की। नगर पालिका के सफाई नायक मुक्ते हसन, विजय कुमार, व्यापार मंडल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, विश्व जैन संगठन के मनोज जैन, रजत जैन, योगेंद्र दीक्षित, वीर सिंह, विश्वनाथ दुबे पुत्तन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें