फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के मुर्चा गांव में रविवार सुबह चरन सिंह (32) का शव पेड़ से अंगोछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ऊसराहार के मुर्चा गांव निवासी गेंदालाल यादव का बेटा चरन सिंह ड्राइवर था। भाई मुखराम ने बताया कि शनिवार रात चरन बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन चालू की। लेकिन वह नहीं मिला।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने चरन का शव गांव में पेड़ से लटका देखकर जानकारी दी। बताया कि चरन की पत्नी सुनीला देवी, बच्चे विनय, शीबू व लवली के साथ मायके गई थी। तब से घर नहीं लौटी थी। ग्रामीणों के मुताबिक युवक शराब का लती था। दो पहले भी नशे में आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें