फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन फेल हुआ सीएमओ का रोस्टर, नहीं पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
50 शय्या अस्पताल में भर्ती मरीज को देखते डॉ. संजय आनंद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। 50 शय्या अस्पताल में दूसरे दिन ही सीएमओ का बनाया रोस्टर फेल हो गया। रोस्टर के अनुसार शुक्रवार जिन डॉक्टर साहब को अस्पताल पहुंचना था, वे नहीं पहुंचे। ऐसे में मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद नियमित तैनात चिकित्सक से दवा लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

अस्पताल को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए सीएमओ डॉ.भगवान दास ने बुधवार को अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ सात डॉक्टरों की अस्थायी रूप से तैनाती अस्पताल में रोस्टर बनाकर की थी। सीएमओ के आदेश के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिजीशियन डॉ. डीके साहू तय रोस्टर के मुताबिक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जबकि, मरीज उन्हें दिखाने के लिए सुबह से ही अस्पताल में पहुंच गए। दोपहर तक डॉ. साहू के अस्पताल नहीं पहुंचने पर यहां नियमित तैनात डॉ. संजय आनंद ने इन मरीजों को देख कर दवा दी।
विभागीय सूत्रों की माने तो सीएमओ ने जिन डॉक्टरों की बकेवर अस्पताल में सप्ताह में एक-एक दिन ड्यूटी लगाई है, उनमें से कुछ डॉक्टरों ने सीएमओ से बकेवर जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कराने की मांग की है। हालांकि, इस बात की अभी कोई अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। इधर, सीएमओ का कहना है कि डॉ, साहू शुक्रवार को बकेवर अस्पताल ड्यूटी पर क्यों नहीं पहुंचे। इस बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें