फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन बैग पड़ गये कम, पीएम का भाषण भी नहीं सुनाया

विज्ञापन
फोटो संख्या 22- गरीबों को निशुल्क राशन के बैग वितरित करती भाजपा विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो लगे बैग में रखकर खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसके लिए राशन की दुकानों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। शहर में राशन की दुकानों पर इक्का-दुक्का स्थानों पर कुर्सी की व्यवस्था जरूर देखने को मिली। परंतु टीवी अथवा लैपटॉप के जरिये प्रधानमंत्री का भाषण सुनाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पहले दिन कम संख्या में बैग भेजे गए। जिससे बहुत से राशन कार्ड धारक अपने थैले में राशन लेकर गए।
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी योजना के 2 लाख 42 हजार 362 कार्ड धारक हैं जबकि अंत्योदय योजना में 46000 कार्ड धारक हैं। इन सबको इस योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन दिया जाएगा। इस वितरण के दौरान कोरोना की गाइडलाइन टूटती रही। कई केंद्रों पर उपभोक्ताओं के मास्क नहीं दिखे और सोशल डिस्टेंसिंग भी बिल्कुल नहीं दिखाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने बढ़पुरा ब्लॉक के सस्ते राशन की दुकान पर राशन बांटा। मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, जिला मंत्री चक्रेश जैन ने राशन वितरण किया। अन्न महोत्सव के अवसर पर जिले की विभिन्न सस्ते राशन की दुकानों पर जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में पहुंचकर निशुल्क राशन की किट वितरित की। उनके साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार जौली तथा अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। यहां दो स्थानों पर पीएम के भाषण को सुनाने की व्यवस्था की गई थी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री ने लाभार्थियों को राशन किट वितरित कर जन कल्याणकारी योजनाओं को सराहा।
भरथना संवाद के अनुसार जिला उपाध्यक्ष भाजपा दीपकनाथ चौधरी बद्री, सभासद हरिओम दुबे, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, महामंत्री मोना चौबे, त्रिलोकी पोरवाल आदि के साथ लाभार्थियों को राशन किट वितरित की गई। बकेवर संवाद के अनुसार क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, पटेल नगर के सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा और थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने लोगों को निशुल्क अन्न वितरण का शुभारंभ किया।
मात्र 25-25 थैले ही दिए गए
बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार थैले कम आने से लोग अपने साथ लाए बोरी व थैले में गल्ला लेकर गए। गुरुवार को राशन वितरण के राशन के साथ दिए जाने वाले थैले बहुत कम थे। मात्र पच्चीस-पच्चीस थैले ही दिए गए थे। शेष लोगों को अपने साथ लाए थैले में ही राशन लेकर जाना पड़ा। जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता सुरेश गुप्ता, राजेंद्र चौहान, रविंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपक धाकरे, संजय चौहान, अजीत दिवाकर इत्यादि मौजूद रहे। ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ताखा में अन्न महोत्सव में 5700 कार्डधारकों को प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना का राशन वितरित किया। 57 राशन दुकानों पर प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। 57 गांवों में 100 - 100 कार्डधारकों को प्रधानमंत्री का संबोधन एलईडी स्क्रीन और टीवी पर दिखाया गया।
भरथना में विधायक सावित्री ने राशन किट वितरित की
लवेदी संवाद के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह ने कार्डधारकों को निशुल्क बैग बांटे। भरथना संवाद के अनुसार विधायक सावित्री कठेरिया ने एसडीएम हेम सिंह, सीओ विजय सिंह, बीडीओ प्रतिमा शर्मा व ईओ राम आसरे कमल ,पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार आदि मौजूदगी में लाभार्थियों को राशन किट वितरित की। इस दौरान ने सांसद प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान मुकुट सिंह शाक्य, प्रशांत मिश्रा, नवनीत गुप्ता, राशन वितरक विनोद गुप्ता, सोनू मिश्रा, सतीश यादव, गुरदीप सिंधी,गोपाल अवस्थी, गोपाल दीक्षित आदि सहित आपूर्ति/नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें