फोटो संख्या 10- गांव बुलाकीपुर लुहन्ना में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में भाग लेते राजकीय महिला महाव?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों का एक दल ग्राम गांव बुलाकीपुर लुहन्ना पहुंचा।
गांव में पढ़ें बेटियां, बढ़े बेटियां को मुख्य थीम रखकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्यामपाल सिंह ने पंचायत भवन में ग्रामीणों से कहा कि शिक्षित गृहिणी सुखी परिवार का आधार है। वह खुशहाल घर का सबसे मजबूत स्तंभ है।
कार्यक्रम संयोजक एवं नोडल प्रभारी चंद्रप्रभा ने कहा कि सभी उन्नतियों का मार्ग शिक्षा से होकर जाता है। इसलिए इसे कुंजी की तरह लिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.रमाकांत राय ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को सशक्त और संपन्न बनाना है। सामाजिक सशक्तीकरण का उद्देश्य महिलाओं की मजबूत स्थिति के बिना संभव नहीं है। अत: ग्रामीण जन को चाहिए कि वह पढाई लिखाई पर विशेष ध्यान दें।