फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर रेल ट्रैक पर 86 घंटे बाद डाउन लाइन बहाल

विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर रेलवे ट्रैक से पास होती मालगाड़ी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को गांव जैतिया के पास मालगाड़ी के दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद 58 घंटे बाद अप लाइन चालू हो गई थी।
विज्ञापन

अब 86 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे डाउन लाइन भी चालू हो गई। इसके बाद शाम लगभग तीन बजे पहली मालगाड़ी कानपुर से टूंडला के लिए रवाना हुई।
सोमवार की शाम लगभग 5:30 बजे मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद युद्धस्तर पर काम शुरू हुआ। गुरुवार को 58 घंटे बाद अपलाइन चालू कर दी गई थी।
शुक्रवार की सुबह सात बजे डाउन लाइन को भी चालू कर दिया गया। इस लाइन पर इकदिल से रेलवे इंजन से ट्रायल के रूप में चलाए जाने के बाद शाम तकरीबन तीन बजे पहली मालगाड़ी कानपुर से टूंडला के लिए रवाना हुई। शाम छह बजे तक पांच मालगाड़ी रवाना हो चुकी थीं।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक जेके सिंह ने बताया अप लाइन पूरी तरह से गुरुवार को तैयार कर लिए जाने के बाद माल गाड़ियों को रवाना किया गया। इंजन से ट्रायल होने के बाद शाम तीन बजे पहली मालगाड़ी रवाना की गई। शाम छह बजे तक पांच मालगाड़ी जा चुकी थीं। उन्होंने बताया शनिवार कर्मचारी यहां रुक कर छोटी सी छोटी दिक्कतों को सही करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें