फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत शिक्षकों के जीपीएफ, पेंशन और बीमा का शीघ्र करें भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बीएसए से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की कि जिन शिक्षकों की कोरोना के संक्रमण के चलते असमय मृत्यु हो गई है। उनके जीपीएफ, पेंशन और बीमा सहित समस्त देयकों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा की मृतक आश्रित के रूप में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए। ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।
उन्हें आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़े। इसके साथ ही सरकार ने जो अनुग्रह राशि की घोषणा की है, उसका लाभ भी पीड़ित परिवार को मिले।
बीएसए कल्पना सिंह ने कहा कि वो इस संबंध में बीईओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगी। महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिन 11 शिक्षकों की कोरोना संक्रमण के चलते असमय मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

उनके परिवारी जनों को संगठन के पदाधिकारी संयुक्त महामंत्री दिनेश कुमार यादव व आडीटर विमल कुमार शुक्ला द्वारा जीपीएफ, पेंशन बीमा, मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु आवश्यक समस्त कागजात उनके घरों तक पहुंचा दिए हैं।
जल्द ही संगठन अपने पदाधिकारियों के सहयोग से भरवा कर कार्यालय में जमा कराएगा। जिससे सभी कार्यवाही शीघ्र पूरी कराई जा सके। तीस लाख की अनुग्रह राशि का आवेदन ऑनलाइन जिला कार्यालय से भरा जाएगा।
जिसके लिए आवश्यक सूचनाएं जो भरी जानी है उन्हें पूरा कराने में महासंघ के पदाधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। इस आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष देश दीपक तिवारी, संगठन मंत्री नवनीत पांडेय, प्रचार मंत्री बलराज चतुर्वेदी, ब्लॉक बढ़पुरा अध्यक्ष विनय वर्मा, ब्लाक महेवा अध्यक्ष राजू तिवारी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें