फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ग्राम पंचायतों और वार्डों में करेगी अध्यक्षों की तैनाती

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- जिला कांग्रेस की बैठक में संबोधित करते प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश प्रधान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए 7 अक्तूबर को आगरा में रैली होगी। जिसे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

यह बात गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में ग्राम पंचायत अध्यक्ष व मोहल्ला अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
बैठक में प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष अपने ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में जाकर अध्यक्ष बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड अध्यक्ष अपने मोहल्ले में जाकर मोहल्ला कमेटियां बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि आगरा रैली में जिले से 2500 लोग पहुंचेंगे।
बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद खान, उदयभान सिंह यादव, फजल युसूफ खान, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी, संजय दोहरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें