फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के ससुराल आए भाई को बहनोई ने पीटा

विज्ञापन
घायल मनीष कुमार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। अपनी बहन के घर आए भाई को उसके बहनोई ने पीट दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बछड़ी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह बकेवर के भरईपुर गांव में अपनी बहन ममता की ससुराल शनिवार को आया था। रात करीब 11 बजे बहनोई विपिन कुमार बहन के साथ झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन

उसने इसका विरोध किया, तो बहनोई व उसके अन्य लोगों ने उसे पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई। घायल युवक ने बकेवर थाने में मामले के संबंध में तहरीर दी।
पुलिस ने सिर्फ बहनोई विपिन कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा। आरोप है कि मनीष ने तहरीर के अन्य लोगों के नाम भी दिए थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ बहनोई के नाम ही रिपोर्ट दर्ज की। अन्य नामों को शामिल नहीं किया। इस संबंध में वह उच्चाधिरियों से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें