फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी का दो लाख रुपयों से भरा भरा बैग चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उचक्के - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। कस्बा स्थित मोतीगंज में गंदा नाला के पास शुक्रवार को दुकान पर रखा गल्ला व्यापारी का दो लाख रुपयों से भरा बैग एक शातिर लेकर भाग गया। सीसीटीवी में भागते समय शातिर की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने इसके आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजागंज निवासी गल्ला के थोक व्यापारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि वह बाजार से कुछ दुकानदारों से दो लाख रुपये का भुगतान लेकर आए थे। दुकान आने पर उन्होंने रुपयों से भरा बैग काउंटर के पास कुर्सी पर रख दिया।
इसके बाद ग्राहक को सामान देने लगे। उसी दौरान शातिर ने उनका रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में रुपयों के अलावा आधार कार्ड, पैनकार्ड,डीएल व अन्य जरूरी कागजात थे।ेेे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें