फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रर ज पं रेंग रेंग कर निकले छोटे बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पीईटी परीक्षा के दौरान मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। शहर के मुख्य मार्गों पर दो दो घंटे तक जाम लगा रहा। गुरू तेगबहादुर ओवरब्रिज पर तो दिन भर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ब्रिज पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रहीं। चार पहिया वाहन हों अथवा दो पहिया रेंग रेंग कर घंटों में निकल पाए। इस परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने कोई तैयारी नहीं की। जिसकी वजह से शहर के लोगों को दिन भर परेशानी हुई।
वैसे तो जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें अधिकांश इटावा शहर में थे। इस परीक्षा में करीब 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होने आए थे। उनके साथ अभिभावक अपने अपने वाहनों के साथ आए।
विज्ञापन

वाहनों और भीड़ का दबाव दोनो पालियों में परीक्षा छूटने के बाद इस कदर बढ़ा कि शहर का हर चौराहा और सड़क जाम हो गई। रामनगर रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण यातायात का सबसे अधिक दबाव ओवरब्रिज पर रहता है।
शास्त्री चौराहा, मालगोदाम रोड से लेकर ओवरब्रिज के पार तक जो एक बार फंस गया वो दो घंटे से पहले नहीं निकल पाया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए लगभग दो दर्जन परीक्षा होने के कारण हजारों आवेदक परीक्षा अपने अभिभावकों के साथ देने आए है।
विज्ञापन

जो दो पहिया, चार पहिया वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस कारण जाम की समस्या बनी रही। यातायात प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस कही भी नही नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें