फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का स्वागत करने लखनऊ पहुंचे अपना दल कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो संख्या 12 - सरदार बल्लभ भाई पटेल और सोने लाल पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण करते अपना दल कार्यकर्? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। गुरुवार को अपना दल (एस) की मासिक बैठक महेरा चुंगी पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने मुखिया का स्वागत करने के लिए लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास शाक्य ने बैठक में कई लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का लखनऊ प्रथम आगमन पर स्वागत होगा। जिसमें जिले से सभी पदाधिकारी लखनऊ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इससे पूर्व उन्होंने दल के संस्थापक स्व.सोनेलाल पटेल एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता वर्मा ने भी अपने विचार रखे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सौरभ कुमार दीक्षित, संदीप पाल, योगेंद्र सिंह चौहान, शायस्ता कुमारी, रानी पाल आदि रहीं। बैठक में अवधेश पटेल, राजेश पोरवाल, अरुण कुमार दुबे, बृजेश पोरवाल, सुधीर कुमार सविता, दीपक सविता, अभिषेक बाथम, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें