फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिमारी से परेशान बुजुर्ग यमुना में कूदा

विज्ञापन
लापता बुजुर्ग राजकिशोर की फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। थाना बढ़पुरा क्षेत्र स्थित यमुना पुल से मंगलवार को एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

नदी में कूदने से पहले बुजुर्ग ने पुल पर अपनी शर्ट उतार कर रख दी थी। जिसमें मिले एक कागज में बुजुर्ग ने टीबी की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरविया टोला निवासी राज किशोर वर्मा (65) दो साल से टीबी की बीमारी से परेशान था। बेटे अजय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर में बिना किसी को बताए निकल गए।
विज्ञापन

शाम चार बजे पुलिस से सूचना मिली की पिता ने यमुना पुल से छलांग लगा दी है। बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि पुल के ऊपर मिली बुजुर्ग की शर्ट से हस्तलिखित एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि मेरा नाम राजकिशोर वर्मा पुरविया टोला इटावा निवासी हूं।
मुझे टीबी की बीमारी है, जिससे मुझे बहुत उलझन हो रही है। इसलिए मैं अपनी जीवन लीला नदी में कूदकर खत्म कर रहा हूं। पत्र जिसको भी मिले वह कटरा कपूर चंद, पुरविया टोला रामजी तंबाकू बाले के यहां पहुंचा दे।

यमुना नदी पुल पर रखी बुजुर्ग की चप्पल- फोटो : ETAWAH

बुजुर्ग के यमुना नदी में कूदने के बाद पुल पर लगी लोगों की भीड़- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें