पत्नी व बच्चों के साथ मौजूद मजदूर सुनील
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। चकरनगर थानाक्षेत्र के डिभौली गांव निवासी एक श्रमिक ने गांव के ही कुछ लोगों पर मजदूरी के रुपये मांगने पर घर में आग लगाने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी है।
गांव निवासी मजदूर सुनील निषाद ने बताया कि उसने गांव के एक युवक के घर में सबमर्सिबल पंप लगाया था। जब मजदूरी के रुपये मांगे तो युवक ने अभद्रता की। इसके बाद वह घर चला आया।
आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ उसके घर आया और गाली-गलौज की। इसके बाद झोपड़ी में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस आग में उसके कपड़े, बिस्तर समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी सुनील परिहार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।