फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लती युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण कालोनी में शुक्रवार रात शराब के लती युवक ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने फंदे पर शव लटकता देख जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

लक्ष्मण कालोनी निवासी स्वदेश तिवारी किसान है। इनके तीन बेटे रवि, अनुज व दीपू है। उन्होंने बताया कि अनुज (29) शराब का लती था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार रात को वह घर में खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था।
रात में वह बेटे के कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। तो उन्होंने जानकारी बेटों को दी।
अनुज के कमरे के बाहर लगे कूलर को हटाकर खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसका शव पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। यह देख परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसका शव फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर युवक के कमरे की छानबीन की। थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि युवक करीब 15 सालों से शराब पी रहा था। वह कहीं काम भी नहीं करता था। इसके चलते उसने आत्महत्या की।
तीन दिन पहले चाकू से काटा था हाथ
मृतक के भाई रवि ने बताया कि शराब का अधिक सेवन करने के कारण अनुज मानसिक रुप से बीमार रहने लगा था। तीन दिन पहले उसने अपना हाथ चाकू से काट लिया था। इससे पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उसने अपने भाई की शादी में भी पत्थर मारकर अपना सिर फोड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें