फोटो संख्या 20- पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी विनोद कुमार।
- फोटो : ETAWAH
इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने युवक की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार चौपला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
चौबिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मैनपुरी के थाना कुर्रा, नगला वीरे गांव निवासी अनिल कुमार की 12 जून को लाठी-ड़डों से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मृतक के पिता ने बताया था कि 11 जून की शाम बेटे को गोपालपुर निवासी सचिन व दीपक बाइक के साथ कंपाइन मशीन का हिसाब करने की बात कहकर ले गए थे।
आरोप है कि गोपालपुर में दोनों ने अपने साथी अजय, विनोद, आदेश, धर्मवीर व एक अज्ञात के साथ मिल कर उसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दीपक समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने 13 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। जबकि गोपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार फरार था। उसे पुलिस ने शुक्रवार चौपला चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।