इटावा के सैफई में सुल्तानपुर जिले के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के काफिले की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। पूर्व विधायक दूसरी कार में सवार थे। वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मैनपुरी जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम 4 बजे सुल्तानपुर के पूर्व विधायक के काफिले में शामिल कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया है। जिन के परिवारी जन शनिवार रात्रि के समय अपनी इच्छा अनुरूप छुट्टी करा कर ले गए काफिल में शामिल एक अन्य कार भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के सपा पूर्व विधायक संतोष पांडेय शनिवार को मुज्जफरनगर सपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। शनिवार शाम करीब चार बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 96 के पास उनके काफिले में शामिल कार डिवाइडर से टकरा गई।
गाड़ी में सवार हर्ष आलम (24) पुत्र अबुदल हमीद निवासी अमाहट चौराहा सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए जिनमें चलक विपिन (28) अवनीश (30) सुल्तानपुर व पंकज (30) जौनपुर तीनों भाइयों को उनके परिजन अपनी इच्छा के अनुसार छुट्टी करा कर मेडिकल यूनिवर्सिटी से ले गए। पूर्व विधायक ने अपने सहयोगियों के साथ घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया था।
उनके काफिले में शामिल दूसरी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक संतोष पांडेय अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे चल रही दूसरी कार में सवार थे। हादसे के बाद उन्होंने तत्काल अपनी कार से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाने की व्यवस्था की। सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।