फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कोरोना संक्रमित को ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने मांगे थे 70 हजार, मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 May 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

कोरोना संक्रमित मरीज से 70 हजार रुपये मांगने वाले एंबुलेंस चालक के खिलाफ सैफई थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के ऊसराहार में कोरोना संक्रमित मरीज से 70 हजार रुपये मांगने वाले एंबुलेंस चालक के खिलाफ सैफई थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कस्बा ऊसराहार निवासी विवेक ने बताया कि उसके आलू व्यापारी भाई राजीव उर्फ उपनीश गुप्ता की 29 अप्रैल को तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


इस पर भाई को मैनपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। नौ मई को हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक से फोन पर 15 हजार रुपये में बात हुई थी। आरोप है कि रास्ते में सैफई के पास एंबुलेंस चालक ने उनसे 70 हजार रुपये की मांग की। वह 40 हजार देने को राजी भी हो गए थे, लेकिन वह 70 हजार रुपये पर अड़ा रहा।

इसकी सूचना जब उसने सैफई थाने में दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो चालक एंबुलेंस लेकर भाग गया। आरोप है कि इस मामले में सैफई पुलिस ने तमाम मिन्नतों के बाद भी कोई मदद नहीं की, जिससे उसके भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस चालक पर गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें