फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सम्मेलन में होगा मिसेज इटावा व मिस इटावा का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव में 12 से 14 दिसंबर तक महिला सम्मेलन व जनपदीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह दोनों कार्यक्रम दो-दो दिन होंगे। इन कार्यक्रमों के ऑडिशन हो रहे हैं। प्रतिभागी इसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन

महिला सम्मेलन की संयोजक संगीता गौर ने बताया महिला सम्मेलन में महिलाएं हेल्दी बेबी शो, जनता विशेष प्रतियोगिता, माला मखाना, चावल, चांद व सितारे, मैथी काटो, मूंगफली छीलो प्रतियोगिता होगी। साथ ही चित्रकला, आर्ट, हिंदी लेखन (हैंड राइटिंग) प्रतियोगिता, नेल पेंट़्स आर्ट, केस सज्जा,थाल, कलश, सज्जा, सुई धागा, मेंहदी प्रतियोगिता होगी। कला कौशल, शिव परिवार, सिलाई-कढ़ाई, गायन, नृत्य के अलावा श्रीमती इटावा व मिस इटावा प्रतियोगिता आयोजित होगी।
जिले संगीत प्रतियोगिता के संयोजक ओम प्रकाश गौर ने बताया 14 व 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में शास्त्रीय गायन, सरल गायन, सामूहिक गायन, वादन (तबला, पखावज, संतूर, सारंगी,सितार, गिटार, बांसुरी आदि) तथा शास्त्रीय नृत्य, सुगम नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी। बताया अधिक जानकारी 9149039778, 7088645844 तथा 8057194425 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें