फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा प्रदर्शनी दो सप्ताह और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक माह तक चलने वाले इटावा महोत्सव/प्रदर्शनी का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को हो गया। हालांकि, जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने प्रदर्शनी को दुकानदारों और प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्यों के आग्रह पर दो सप्ताह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इटावा महोत्सव का शुभारंभ 28 नवंबर को हुआ था। 29 नवंबर से लेकर 28 दिसंबर तक पंडाल में दिन और रात में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
समापन कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शांति स्वरूप पाठक व बाबू गिरिराज नारायण अग्रवाल ने दुकानदारों की मांग पर नुमाइश को दो सप्ताह तक बढ़ाने का आग्रह किया।
समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों, मेला के आयोजन में सहयोग करने वालों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, एडीएम जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार सदर श्रीराम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रखर गौड़, रौनक इटावी, विशंभर नाथ भटेले, अजीत चतुर्वेदी आदि ने समापन गीत प्रस्तुत किए। संचालन डा. कुश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें