फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 18 सुअरों की मौत, छह बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से ग्राम सहसो में 18 सूअरों की मौत हो गई और छह बीमार हैं। सुनीता देवी बाल्मीकि ने बताया करीब एक सप्ताह से उनके पालतू जानवर बेहद कमजोर हो गए हैं और तेज-तेज चिल्लाने के बाद तड़पकर हुए दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार से रविवार तक पांच बच्चों व आठ जानवर की मौत हो चुकी है। रीना देवी ने बताया कि शुक्रवार को दो नर मादा जानवर मर गए। मरने से पहले दो जानवरों ने खाना पीना छोड़ दिया था। चार अभी भी बीमार हैं। विमलेश व मोनू ने बताया कि दो जानवर बीमार होकर मर गए।
क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल शंखवार ने बताया कि क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से जानवरों की मौत हुई है। स्वाइन फ्लू का कोई भी लक्षण किसी भी जानवर में नहीं मिला है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से जानवरों में बीमारी फैलती है जिसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इस वायरस का इंसानों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता। मृत जानवरों को खुले में न फेंकें, बल्कि गड्ढा खोदकर दबा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें