फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर दुकानों की जांच कर रिपोर्ट दें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा स्थित पुराने चौराहे पर बनी समाज कल्याण विभाग की जर्जर दुकानों की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापी थी। सीडीओ ने खबर का संज्ञान लेकर बीडीओ को जांचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की करीब दर्जन भर दुकानें जर्जर हालत में हैं। इन दुकानों को लेकर पूर्व एसडीएम के निर्देश पर कोई कार्रवाई न होने की खबर 17 सितंबर को अमर उजाला में प्रमुखता से छापी थी। जिसमें जिक्र रहा कि वर्ष 1985 में बनी यह दुकानें खंडहर में बदल चुकी हैं। इस खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने स्थल की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसी निर्देश पर बीडीओ महेवा सतीश चंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्यामवरन राजपूत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शिवनाथ यादव, प्रधान प्रतिनिधि अन्नू पाल, लेखपाल सुधीर चौबे, सचिव रामेंद्र सिंह आदि की टीम बृहस्पतिवार को ही इस जगह का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह को ग्राम पंचायत को वापस करने और चहारदीवारी बनाकर शहीद पार्क का विस्तार करने या फिर पुस्तकालय बनाने की मांग अधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें