फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन अग्रिशमन केंद्र की बीम में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ चकरनगर मस्सा सिंह व पुलिस बल। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र में नींव की बीम के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। बुधवार दोपहर हुई इस दुघर्टना में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के कस्बा चकरनगर स्थित चंबल रोड पर निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के निर्माण में लगे दो मजदूर बुनियादी बीम के नीचे सपोर्ट हटाने के दौरान दब गए। दोपहर के समय घटी इस घटना से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने कंक्रीट के भारी भरकम बीम के नीचे दबे अपने दोनों साथियों को बल्ली आदि के प्रयोग कर बाहर निकाला। हालांकि तब तक पप्पू उर्फ रोहित निवासी एत्मादपुर जिला आगरा की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मजदूरों ने दी तो थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने इस घटना में घायल एक अन्य मजदूर छोटेलाल निवासी बिहार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह ने घटनास्थल व कंक्रीट के बीम का निरीक्षण किया और अन्य मजदूरों से घटना की जानकारी ली। अचानक हुए हादसे से बाहरी मजदूर बेहद सहमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें