इटावा। बकेवर कस्बे में कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग करने एवं सैपलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 42 घंटे बाद पहुंची। पूर्व चेयरमैन सहित परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले के कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार के सात लोगों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। 160 परिवारों के 380 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैंपलिंग वैन के प्रभारी डॉ. अनूप रायपुरिया ने बताया कि 40 लोगों के सैंपल लिए। नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को ही कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के घर के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई, पर पूरी गली को सील नहीं किया गया है।