फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: इलेक्ट्रॉनिक बस के चालकों ने अधिक टोल वसूलने पर टोल प्लाजा पर काटा हंगामा

Mon, 01 Nov 2021 04:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
हंगामा करते बस चालक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चौबिया थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर बस चालकों से बदसलूकी करने पर टोल प्लाजा कर्मियों को महंगा पड़ा। बस चालकों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया और डेढ़ घंटे तक हंगामा काटते रहे।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11:00 बजे चालक कीरत सिंह गुरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर काम रह रहे कर्मचारियों ने 255 रुपए की प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक मिनी बस की रसीद कटेगी।

जब इस बात को लेकर चालकों ने विरोध किया तो लाठी डंडा लेकर बदसलूकी करने लगे। बस चालकों ने टोल प्लाजा पर बसें दोनों तरफ लगाकर रास्ता बंद कर दिया और हंगामा करना शुरु कर दिया। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक बवाल काटने के बाद टोल प्लाजा कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौबिया थाना प्रभारी अंकुश राघव ने बस चालक व टोल प्लाजा के कर्मचारियों को समझाया। उसके बाद  255 वाली रसीद ₹130 में काटी गई। बस चालकों ने बताया कि टोल प्लाजा पर दबंगई से पैसे वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें