फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: डंपर से टकराई एंबुलेंस, पिता-पुत्र की मौत, एंबुलेंस चालक और मरीज भी जख्मी, भर्ती

Fri, 09 Apr 2021 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मैनपुरी जिले से मरीज को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ला रही एंबुलेंस शुक्रवार को इटावा-मैनपुरी हाईवे पर दुमिला बॉर्डर रोड के पास आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में मरीज के बेटे व पौत्र की मौत हो गई। मरीज व एंबुलेंस चालक घायल हो गए। दोनों को चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के अहिरवा गांव निवासी किसान इस्लाम खान सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ गई। बेटा जीशान (41) और पौत्र वारिस (14) इस्लाम को 108 एंबुलेंस से सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ला रहे थे।

इटावा-मैनपुरी हाईवे पर दुमिला बार्डर के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही एंबुलेंस डंपर में जा घुसी। एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भिजवाया। वहां डॉक्टर ने जीशान और वारिस को मृत घोषित कर दिया। बीमार इस्लाम खान और एंबुलेंस चालक ललित सिंह निवासी सावली थाना राया जिला मथुरा को भर्ती कर लिया गया। सैफई थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर पिता व पुत्र के शव परिजनों के सौंप दिए गए हैं। परिजनों की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें