फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर और स्कूल पर गिरी बिजली, कानपुर देहात में एक की मौत

Sat, 11 Sep 2021 10:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने के बाद आई दरार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा और कानपुर देहात में शनिवार को बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। इटावा में जहां एक स्कूल और एक मंदिर में बिजली गिरी वहीं कानपुर देहात में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इटावा के एक प्राचीन मंदिर में शनिवार सुबह बिजली गिरने से दरार आ गई। मंदिर भारेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है। चंबल के बीहड़ों में बसे भरेह गांव में बना ये मंदिर लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। हाल के दिनों में चंबल में आई बाढ़ से मंदिर का निचला तल करीब तीस फुट डूब गया था।

इटावा के चकरनगर के प्राथमिक स्कूल नगला कडोरी में बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से बच्चों के साथ शिक्षक भी सहम गए। हालांकि इस दौरान स्कूल के एक हिस्से में दरार आ गई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के रौगांव में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान का शव देख परिवार में मचा कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घसीटे (55) खेत में चारा काटने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें