यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट सोमनाथ कुलश्रेष्ठ मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे कर्री पुलिया चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार से जा रहे व्यापारी के पास 13,34,764 रुपये मिले। रुपयों के कागजात दिखाने पर उसे जाने की अनुमति दे दी गई।
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर जगह-जगह पर अधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मंगलवार शाम चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यापारी के पास से 13 लाख 34 हजार 764 रुपये नकदी बरामद हुए। हांलाकि व्यापारी द्वारा पैसो का लेखा-जोखा दिखाए जाने पर मजिस्ट्रेट ने व्यापारी को मौके से जाने दिया।
विज्ञापन
मामला जिले के जसवंतनगर का है। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट सोमनाथ कुलश्रेष्ठ मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे कर्री पुलिया चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार से जा रहे व्यापारी के पास 13,34,764 रुपये मिले। रुपयों के कागजात दिखाने पर उसे जाने की अनुमति दे दी गई। वहीं व्यापारी ने किसी राजनीतिक दल से संबंध न होने की बात कही।