28 पीएसी बटालियन के पांच जवान समेत आठ लोगों में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक प्रवासी श्रमिक और एक 12वीं का छात्र शामिल है। सभी को कोविड अस्पताल में भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव निकले व्यक्तियों में 28 पीएसी बटालियन के पांच जवान शामिल हैं। इनमें एक 47 वर्ष का है दो 48 वर्ष के हैं एक 49 वर्ष का है, जबकि एक 50 वर्ष का है।
इसके अलावा एक 44 वर्षीय व्यक्ति शहर के ड्रीमलैंड कालोनी का रहने वाला है। पंजाबी कालोनी करमगंज में रहने वाला 19 वर्षीय युवक कक्षा 12 का छात्र है। ग्राम महानेपुर ब्लॉक बढ़पुरा का 45 वर्षीय पॉजिटिव ग्रामीण 13 जून को दिल्ली से लौटा था।
अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। इनमें से 99 ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ की मौत हो चुकी है। अभी 113 सक्रिय केस हैं।