फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराए हुए इन्वर्टर बैटरी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 13-कोतवाली पुलिस ने पकड़े बैटरी और इन्वर्टर चोर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
शहर की मेडिकल केयर यूनिट से चुराए हुए इन्वर्टर और बैटरी आदि सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी का माल बेचने की फिराक में बस स्टैंड तिराहे के आसपास घूम रहे हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को इन्वर्टर आदि सामान के साथ खड़ा देखा। उनसे पूछताछ में चोरी का माल होने की बात सामने आई।
कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीपुरा मोहल्ला निवासी अली हसन उर्फ चूहा पुत्र मोहम्मद जीमल और मोहम्मद शकील उर्फ मोटीवाला पुत्र इश्तियाक के पास से दो इन्वर्टर, दो बड़ी बैटरी, एक एक्जास्ट पंखा और दो छुरियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि यह सामान इन लोगों ने पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट से चोरी किया था। जिसका मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें