फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में अनामिका की टीम ने जीती बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें अनामिका की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं के चार समूह बनाए गए। ए समूह की छात्राओं ने सबसे अधिक अंक अर्जित कर बाजी मार ली। इस समूह का नेतृत्व अनामिका वाजपेयी कर रही थीं। उनके साथ किरण, महक चमेली, यास्मीन और अदिति मिश्र शामिल थीं। रश्मि के नेतृत्व वाली ग्रुप डी उपविजेता और फिजा नाज के नेतृत्व वाली सी टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं के नाम की घोषणा प्राचार्य डॉ रिपुदमन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की घटनाओं से परिचय एक सहज आवश्यकता है। छात्राओं को विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त करते रहना चाहिए। क्विज प्रतियोगिता में प्रश्नों का चयन और संयोजन चंद्र प्रभा ने किया था। निर्णायक मंडल में डॉ. अजय दुबे और डॉ. रमाकांत राय थे। इस अवसर पर डॉ. श्यामपाल सिंह, दुर्गेशलता और सपना वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक सप्ताह के पांचवें दिन नाटक और झलकियों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें