स्टेडियम में कबड्डी में एक दूसरे से भिड़ते शकुंतलम इंटर नेशनल उदी व डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के ?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में नुमाइश के तहत के शुक्रवार से शुरू हुई बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज और केके कालेज विजयी रहा। प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रहे हैं।
शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज बकेवर व बेेसिक माध्यमिक विद्यालय जसवंतनगर के बीच हुए मैच में जनता इंटर कालेज बकेवर विजयी रहा।
केके इंटर कालेज व ज्ञानस्थली के बीच खेले गए मैच में केके इंटर कालेज विजयी रहा। रणजीत इंटर कालेज कुम्हावर व संत केवलानंद सीनियर स्कूल भरथना के बीच खेला जाना था। इसमें रणजीत इंटर कालेज की अनुपस्थित रहने पर संत केवलानंद सीनियर स्कूल का वॉक ओवर मिला। धनुआ इंटर कालेज और राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय कांधनी के बीच खेले गए मैच में धनुआ इंटर कालेज विजयी रहा।
शकुंतलम इंटर नेशनल उदी व डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए मैच में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल विजयी रहा।
प्रतियोगिता के दौरान राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल, सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.उमेश यादव, राजकीय इंटर कालेज सैफई के प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरिया कुकूपुर की प्रधानाचार्या बबीता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाउथ की प्रधानाचार्या नीता कटारिया, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बेनीराम पाल, आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शशि प्रभा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आयोजित कराने पर जीआइसी की ओर से क्रीड़ा प्रभारी ज्ञान सिंह, बीके पाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया।